चौथा 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' , "योग फोर पीस"।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में चौथा 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' के उत्तराखंड की राजधानी देहरादून मे मनाया गया पीएम मोदी ने यहां मशहूर फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टिट्यूट यानी एफआरआई में करीब 50,000 लोगों के साथ कई तरह के योगासन किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल डॉक्टर के के पॉल, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत, केंद्रीय आयुष मंत्री और उत्तराखंड के आयुष मंत्री हरक सिंह रावत भी मौजूद रहे।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन एक थीम या स्लोगन जारी किया जाता है। जिसके माध्यम से लोगों को एक मैसेज दिया भेजने की कोशिश की जाती है। पिछले साल लोगों को अपनी फिटनेस के प्रति जागरूक करने के लिए ‘योग फॉर हेल्थ’ का स्लोगन दिया गया था, लेकिन इस बार की थीम शांति को रखा गया है। इस बार की थीम ‘योगा फॉर पीस’ रखी गई है।
  
21 जून को ही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बनाए जाने के पीछे वजह है, कि इस दिन ग्रीष्म संक्रांति होती है। 21 जून का दिन पूरे वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है। इस दिन सूर्य धरती की दृष्टि से उत्तर से दक्षिण की ओर चलना शुरू करता है। यानी सूर्य जो अब तक उत्तरी गोलार्ध के सामने था। अब दक्षिणी गोलार्ध की तरफ बढ़ना शुरू हो जाता है। योग के नजरिए से यह समय संक्रमण काल होता है। यानी रूपांतरण के लिए बेहतर समय होता है।आपको बता दें कि 11 दिसंबर 2014, को यूनाइटेड नेशंस की आम सभा ने भारत द्वारा पेश किए गए प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए 21 जून को ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ के रूप में घोषित कर दिया था।

आप सभी को चौथे 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' पर ढेर सारी शुभकामनाएं, "करो योग रहो निरोग"।





Comments

Popular posts from this blog

कोई एक चिन्ह चुनकर जानिए अपने अंर्तआत्मा की आवाज?

हैप्पी स्ट्रीट में लगी मस्ती की क्लास।